Share this link via
Or copy link
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में आज सुबह-सुबह बूंदाबांदी हो रही है। इसके साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना और भी ज्यादा बढ़ गई है। मौसम विभाग कई राज्यों में क्रिसमस से पहले शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
क्या है दिल्ली का हाल?
देश की राजधानी दिल्ली में मौसम ने करवट ले ली है। लोगों के उठने से पहले ही सुबह से हल्की बूंदाबांदी के बाद अब बारिश भी शुरू हो गई है। जिसके कारण तापमान और गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली से सटे यूपी, हरियाणा और राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की आशंका है। इसी बीच देश के उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड और कोहरे का डबल अटैक भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में शीतलहर बढ़ने के भी आसार जताए है, 20 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में इस पूर् सप्ताह सुबह और रात में घना कोहरा देखने को मिलेगा।
बर्फबारी गिराएगी तापमान
दिसंबर की शुरुआत से ही पश्चिमी हिमालय के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी हुई। जिसका असर से अब उत्तर भारत के तापमान के गिरावट में देखने को साफ मिल रहा है। सर्दी की शुरुआत के लिए ये बर्फबारी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है, जो पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) के असर से हुई। जैसे ही ये पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ा, बर्फ से ढके पहाड़ों से ठंडी हवाएं उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के हिस्सों में फैलने लगी, जिससे तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों में 24 से 26 दिसंबर के दौरान भीषण शीत लहर की स्थिति की संभावना है।