इजरायल-ईरान युद्धविराम के बाद चीन को ईरान से तेल खरीदने की छूट, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान | रूस ने किया दावा- रातभर चले हवाई हमलों में मार गिराए गए 40 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन | इजरायल का PM नेतन्याहू जालिम है, गाजा में फिलिस्तीनियों का कत्लेआम हो रहा: असदुद्दीन ओवैसी | आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय, छीन ली थी लोगों की आजादी: PM मोदी | महाराष्ट्र विधानसभा समिति नवी मुंबई एयरपोर्ट सिक्योरिटी की करेगी समीक्षा

उत्तर प्रदेश

News by Shubham   25 Aug, 2023 00:17 AM

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़ा बदलाव होते हुए नव नियुक्त अध्यक्ष के तौर पर अजय राय कार्यभार संभालने के लिए लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। जहां वैदिक मंत्रोच्चार व शंखनाद के बीच उन्होंने बृहस्पतिवार को पदभार ग्रहण किया। मिली जानकारी के अनुसार बताया ये जा रहा है कि, अजय राय की टीम में युवाओं की छाप दिखेगी। संगठन सचिव सहित महत्वपूर्ण पदों पर ज्यादातर युवा नेताओं को मौका मिलेगा। खास बात यह है कि प्रदेश कार्यकारिणी में पांच से छह जिले पर एक-एक सचिव नियुक्त करने की तैयारी है। ताकि पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय किया जा सके। बता दें कि, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के कार्यकाल में प्रदेश कार्यकारिणी घोषित नहीं हो पाई। वह कार्यकारिणी तैयार कर रहे थे कि अध्यक्ष पद पर बदलाव कर दिया गया। प्रदेश की कमान पूर्व मंत्री अजय राय को सौंप दी गई है।
 

ये भी जानिए

जानकारी के लिए बता दें कि, अजय राय पहले से ही प्रांतीय अध्यक्ष रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अध्यक्ष बनते ही प्रदेश कार्यकारिणी के लिए चेहरे चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया। दावा किया है कि सितंबर के पहले सप्ताह में प्रदेश कार्यकारिणी तैयार कर हाई कमान को भेज देंगे। उन्होंने संघर्षशील नेताओं को अपनी टीम में विशेष तवज्जो देने की बात कही है।

289 views      1 Likes      0 Dislikes      0 Comments