इजरायल-ईरान युद्धविराम के बाद चीन को ईरान से तेल खरीदने की छूट, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान | रूस ने किया दावा- रातभर चले हवाई हमलों में मार गिराए गए 40 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन | इजरायल का PM नेतन्याहू जालिम है, गाजा में फिलिस्तीनियों का कत्लेआम हो रहा: असदुद्दीन ओवैसी | आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय, छीन ली थी लोगों की आजादी: PM मोदी | महाराष्ट्र विधानसभा समिति नवी मुंबई एयरपोर्ट सिक्योरिटी की करेगी समीक्षा

उत्तर प्रदेश

News by Shubham   01 Sep, 2023 14:53 PM

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक अजिबो-गरीब खबर सामने आ रही है। जहां दुबग्गा में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर के अंदर एक शख्स की गोली लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, मरने वाले शख्स की पहचान विनय श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

कौशल किशोर के बेटे का करीबी था मृतक

जानकारी के लिए बता दें कि, ये मामला ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव का है। वहीं इस घटना के बाद मृतक विनय श्रीवास्तव के परिजनों ने लिखित तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि, विनय की मौत केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के पुत्र विकास किशोर की पिस्टल से हुई है। ठाकुरगंज दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंची है। विनय श्रीवास्तव केंद्रीय मंत्री के बेटे का करीबी था। बताया जा रहा है कि जिस समय गोली चली है उस समय घर में कई और लोग भी मौजूद थे। 

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस अधिकारी ने कहा कि, गोली लगने से एक शख्स की मौत हुई है। उसके सिर में गोली लगी है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। जांच की जा रही है। गोली किन परिस्थितियों में चली इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं मंत्री कौशल किशोर ने मामले को लेकर कहा कि उन्हें जब मामले की जानकारी हुई तो कमिश्नर समेत पुलिस के अन्य अधिकारियों को सूचना दी। साथ ही मृतक के परिजनों के आरोपों को लेकर कहा कि यह जांच का विषय है। जो भी सच है वह बाहर आएगा।

319 views      2 Likes      0 Dislikes      0 Comments