अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

विदेश

News by Shalu   01 Nov, 2024 21:05 PM

America Presidential Election: अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में अब केवल 5 दिन से भी कम का समय रह गया है और इसी बीच दोनों दलों के नेताओं पर तीखे हमले जारी हैं। बता दें कि 5 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग होनी है जिसके बाद दुनिया को ये पता चल जाएगा कि व्हाइट हाउस में ट्रंप की वापसी होगी या फिर कमला हैरिस का झंडा लहराएगा। चुनाव के बीच दोनों नेताओं में भीषण जुबानी जंग छिड़ गई है और आरोप-प्रत्यारोप का खेल भी बखूबी खेला जा रहा है। आज कमला हैरिस ने प्रतिद्वंदी ट्रंप को पागल बताया है। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं पूरी जानकारी।   

ट्रंप पर भड़की कमाल हैरिस 

लास वेगास में एक रैली को संबोधित करते हुए हैरिस ने कहा कि ट्रंप केवल नफरत और विभाजन के बारे में सोचते हैं। ट्रंप पर हमला करते हुए हैरिस ने कहा कि अगर ट्रंप चुनाव जीतते हैं तो वह दुश्मनों की सूची लेकर व्हाइट हाउस आएंगे, जबकि अगर वह खुद चुनाव जीतती हैं तो देश के लिए किए जाने वाले कामों की सूची लेकर आएंगी। हैरिस की रैली में सिंगर जेनिफर लोपेज भी शामिल हुईं।

हैरिस ने रैली में कहा, कि 'हम सभी जानते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप कौन हैं। वह ऐसा व्यक्ति नहीं है जो आपके जीवन को बेहतर बनाने के बारे में सोचता हो। वह ऐसा व्यक्ति है जो लगातार अस्थिर होता जा रहा है।

188 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments