अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय

News by Neha   15 Feb, 2025 20:53 PM

US Deport Illegal Immigrants: अमेरिका से 119 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक विमान शनिवार (15 फरवरी, 2025) की रात अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरेगा। यह डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद दूसरी बार होगा जब भारतीयों को अमेरिका से निर्वासित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, विमान रात करीब 10 बजे अमृतसर पहुंचेगा।

पंजाब और हरियाणा से हैं ज्यादा प्रवासी 

इन 119 प्रवासियों में से 100 पंजाब और हरियाणा से हैं। पंजाब के 67, हरियाणा के 33, गुजरात के आठ, उत्तर प्रदेश के तीन, जबकि गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान के दो-दो लोग शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से भी एक-एक व्यक्ति शामिल है। इनमें चार महिलाएं और दो नाबालिग भी हैं, जिनमें छह साल की एक बच्ची भी है। अधिकतर निर्वासितों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका से 157 और अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक अन्य विमान 16 फरवरी को भारत पहुंचेगा। इससे पहले 5 फरवरी को 104 भारतीय प्रवासियों को लेकर एक सैन्य विमान अमृतसर आया था।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने उठाए सवाल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निर्वासितों के लगातार अमृतसर पहुंचने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर पंजाब को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए पूछा कि अमृतसर को ही क्यों चुना गया। मान ने कहा, "बीजेपी सरकार पंजाब के साथ भेदभाव कर रही है और साजिश के तहत पंजाबियों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।"

बीजेपी ने किया पलटवार

भगवंत मान के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। पार्टी के नेता तरुण चुघ ने मान पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा, "पंजाब के लोग यह जानना चाहते हैं कि युवा अवैध रास्ते से विदेश क्यों गए, उन्हें भेजने वाले कौन थे, और कौन से एजेंट उनकी जिंदगी से खेल रहे हैं?"

135 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments