इजरायल-ईरान युद्धविराम के बाद चीन को ईरान से तेल खरीदने की छूट, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान | रूस ने किया दावा- रातभर चले हवाई हमलों में मार गिराए गए 40 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन | इजरायल का PM नेतन्याहू जालिम है, गाजा में फिलिस्तीनियों का कत्लेआम हो रहा: असदुद्दीन ओवैसी | आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय, छीन ली थी लोगों की आजादी: PM मोदी | महाराष्ट्र विधानसभा समिति नवी मुंबई एयरपोर्ट सिक्योरिटी की करेगी समीक्षा

उत्तर प्रदेश

News by Shubham   26 Oct, 2023 16:42 PM

UP Politics:  उत्तर प्रदेश में यूं तो विधानसभा चुनाव में अभी चार साल बाकी है लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राज्य इकाई के एक नेता द्वारा जारी पोस्टर में चौंकाने वाला दावा किया गया है। इस पोस्टर में कांग्रेस की यूपी इकाई के अध्यक्ष अजय राय को  सीएम फेस की तरह पेश किया गया है। इसके साथ ही इस पोस्टर में जहां एक ओर लिखा गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे तो वहीं साल 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में अजय राय राज्य में सीएम फेस होंगे. कांग्रेस नेता द्वारा जारी इस पोस्टर पर समाजवादी पार्टी ने भी प्रतिक्रिया दी है।

क्या है पोस्टर में 

जानकारी के लिए बता दें कि, पोस्टर में लिखा गया है- '2024 में राहुल, 2027 में राय, देश प्रदेश बोल रहा है- हाथ के साथ आएं...' इसके अलावा पोस्टर में कथित चुनावी वादे भी किए गए हैं. इसमें जातिगत जनगणना, महिला आरक्षण, पुरानी पेंशन स्कीम, किसानों को एमएसपी, रोजगार और वृद्धा पेंशन सरीखे वादों का जिक्र किया गया है। वहीं पोस्टर में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अजय राय की भी फोटो लगी हुई है।  

सपा ने दिया बयान

बता दें कि, पोस्टर आते ही नितिन सिंह द्वारा जारी पोस्टर पर सपा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जो भाजपा है वही कांग्रेस है ,जो कांग्रेस है वही भाजपा है। सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि, जो भाजपा है वही कांग्रेस है ,जो कांग्रेस है वही भाजपा है.

307 views      3 Likes      2 Dislikes      0 Comments