अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

विदेश

News by Neha   03 Jun, 2025 06:50 AM

Russia-Ukraine War: पिछले तीन साल से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध पर अब विराम लगेगा? इस सवाल का जवाब आज तुर्किए बैठक में भी नहीं मिल सका। बता दें कि आज रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से चल रहे संघर्ष को रोकने के लिए तुर्किए में वार्ता की गई जिसमें दोनों देशों के राष्ट्रपति, जेलेंस्की और व्लादिमीर पुतिन शामिल रहे। लेकिन यह बैठक एक घंटे के भीतर ही समाप्त हो गई जिसमें कुछ मुद्दों पर ही सहमति बनी। युद्ध में दोनों देशों के मरे 6000 सैनिकों के शव की अदला-बदली की जाएगी और इस द्विपक्षीय सहमति में तुर्की मध्यस्थता करता नजर आ रहा है। 

तुर्की कर रहा रूस-यूक्रेन युद्धविराम की मध्यस्थता 

जेलेंस्की ने कहा कि 16 मई को इस्तांबुल में हुई पिछली बैठक में दोनों देशों ने 1,000-1,000 युद्धबंदियों को रिहा किया था। अब एक और बड़ी अदला-बदली की तैयारी की जा रही है। यूक्रेन ने रूस को बच्चों की आधिकारिक सूची भी सौंपी है, जिनके बारे में यूक्रेन का कहना है कि उन्हें जबरन रूस ले जाया गया था और अब उन्हें वापस किया जाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी यह मुद्दा लगातार उठाया जा रहा है। तुर्की पिछले कई महीनों से दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है।

रूस युद्धविराम के लिए राजी नहीं

तीन साल से चल रहे इस युद्ध में अब तक कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान की उम्मीदें अभी भी कमजोर हैं। अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम की अपील की है, लेकिन रूस अभी तक इसके लिए राजी नहीं हुआ है हालांकि यूक्रेन इसके लिए तैयार है। पूरी दुनिया इस युद्ध पर विराम लगाने की सलाह दे रही है लेकिन अभी तक इस पर द्विपक्षीय सहमति नहीं बन पाई है।

14 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments