इजरायल-ईरान युद्धविराम के बाद चीन को ईरान से तेल खरीदने की छूट, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान | रूस ने किया दावा- रातभर चले हवाई हमलों में मार गिराए गए 40 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन | इजरायल का PM नेतन्याहू जालिम है, गाजा में फिलिस्तीनियों का कत्लेआम हो रहा: असदुद्दीन ओवैसी | आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय, छीन ली थी लोगों की आजादी: PM मोदी | महाराष्ट्र विधानसभा समिति नवी मुंबई एयरपोर्ट सिक्योरिटी की करेगी समीक्षा

विदेश

News by Shalu   18 Aug, 2024 21:14 PM

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्टपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का जेंडर विवाद से एक खास नाता है। आज उनके तरफ से एक बयान आया जिसमें उन्होंने कहा कि, पुरुषों को महिलाओं के खेलों से दूर रहना चाहिए। और शायद अब आप समझ ही गए होंगे कि ट्रंप किसकी बात कर रहे हैं। बात हो ही है ओलंपिक्स में हिस्सा लेने वाले दो खिलाड़ियों की, जिन्होंने अपना लिंग परिवर्तन कराया और ओलंपिक्स में भाग लिया। हैरान करने वाली बात ये है कि ट्रंप के इस बयान का साथ एलन मस्क भी देते हैं।  

इमान खलीफ पर साधा निशाना 

हाल ही में हुए पेरिस ओलंपिक में दो महिला एथलीटों को लेकर सवाल उठे हैं। इनमें से एक अल्जीरिया की इमान खलीफ और दूसरी मुक्केबाज ताइवान की ली यू-टिंग हैं। दोनों पर अपना लिंग छिपाने का आरोप लगा है। ट्रंप लगातार इस पर सवाल उठा रहे हैं और उनका कहना है कि वे पुरुष थे, जबकि दोनों ने महिला वर्ग में मुक्केबाजी की। 

ट्रंप का भड़काऊ बयान 

दरअसल, पेरिस ओलंपिक में एक मुक्केबाजी मैच में इटली की एंजेला कैरिनी और अल्जीरिया की इमान खलीफ के बीच मुकाबला चल रहा था। एंजेला ने महज 46 सेकंड में मैच से नाम वापस ले लिया और इस मैच में इमान को विजेता घोषित किया गया। बाद में एंजेला ने दावा किया कि उन्हें कभी इतने जोर से मुक्का नहीं मारा गया। 

363 views      1 Likes      1 Dislikes      0 Comments