अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय

News by Neha   11 Jun, 2024 03:29 AM

Modi 3.0 Cabinet: केंद्र में नवगठित भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में सहयोगी दलों के ग्यारह मंत्री शामिल हैं, जिनमें पांच कैबिनेट मंत्री भी शामिल हैं। नये मंत्रिपरिषद में 30 कैबिनेट मंत्री, 36 राज्य मंत्री और पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री शामिल हैं, जिनमें से सभी ने पद की शपथ ली।

भाजपा के सहयोगी दलों के इन पांच मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दी गई है:- 

 

  1. किंजरापु राम मोहन नायडू (टीडीपी) - केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय
  2. जीतन राम मांझी (एचएएमएस) - केंद्रीय एमएसएमई मंत्रालय
  3. राजीव रंजन (जेडीयू) - केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय
  4. एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस) - केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय
  5. चिराग पासवान (एलजेपी) - केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय

 

भाजपा के सहयोगी दलों के इन छह मंत्रियों को राज्य मंत्री बनाया गया है : 

 

  1. जयंत चौधरी (आरएलडी) - एमओएस (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास और उद्यमिता
  2. रामदास अठावले (आरपीआई(ए)) - एमओएस सामाजिक न्याय और अधिकारिता
  3. राम नाथ ठाकुर (जेडीयू) - एमओएस कृषि और किसान कल्याण
  4. चंद्र शेखर पेम्मासानी (टीडीपी) - एमओएस ग्रामीण विकास और संचार
  5. प्रतापराव जाधव (शिवसेना) - एमओएस (स्वतंत्र प्रभार) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
  6. अनुप्रिया पटेल (अपना दल) - स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री

286 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments