Share this link via
Or copy link
Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले रोहिंग्या मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। एक बार फिर आम आदमी पार्टी ने रोहिंग्या को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। आप संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि किसी भी हालत में भाजपा को दिल्ली में रोहिंग्या को बसाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "हम किसी भी हालत में भाजपा को दिल्ली में रोहिंग्या को बसाने की इजाजत नहीं देंगे। हम भाजपा को रोहिंग्या को दिल्ली में गरीबों के हक का फ्लैट, नौकरी और सुविधाएं नहीं देने देंगे।"
अरविंद केजरीवाल से पहले मुख्यमंत्री आतिशी ने रोहिंग्या को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "एक तरफ भाजपा के लोग हैं जो बांग्लादेश से रोहिंग्या को सीमा पार कराकर दिल्ली लाते हैं और उन्हें दिल्ली के लोगों का हक का ईडब्ल्यूएस फ्लैट और सुविधाएं देते हैं। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार है जो यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है कि दिल्लीवासियों का हक रोहिंग्याओं को न मिले। आज दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने सख्त आदेश पारित किया है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में किसी भी रोहिंग्या को दाखिला न दिया जाए। हम दिल्लीवासियों का हक नहीं छिनने देंगे।"