अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

फिल्मी कार्नर

News by Pratiksha   25 Aug, 2023 01:57 AM

Jawan Advance Booking:फिल्म 'पठान' की जबरदस्त सफलता के बाद शाहरुख खान 'जवान' लेकर आ रहे हैं। 7 स‍ितंबर को एटली के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म रिलीज हो रही है। यानी अब महज 13 दिन ही बचे हैं। 'पठान' के साथ शाहरुख ने बड़े पर्दे पर करीब पांच साल बाद बंपर कमबैक क‍िया। देश में इस फिल्‍म ने 543 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन, तो वर्ल्‍डवाइड 1050 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन क‍िया था। ऐसे में अब 'जवान' से उम्‍मीदें बढ़ गई हैं। द‍िलचस्‍प है कि रिलीज से पहले ही अमेरिका में फिल्‍म की शानदार एडवांस बुकिंग हुई है। हालांकि, भारत में अभी एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है।

'जवान' की एडवांस बुकिंग
'जवान' की एडवांस बुकिंग पूरे अमेरिका में 367 जगहों पर शुरू हो गई है और ओपनिंग डे से ही फ‍िल्‍म के करीब 1600 शोज द‍िखाए जाने हैं। 24 अगस्त की सुबह तक लगभग अमेरिका में ओपनिंग डे के लिए करीब 9700 टिकटें बुक की जा चुकी हैं, जिससे कुल बॉक्स कलेक्शन में 1.2 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया जा रहा है। फिल्म रिलीज होने में अभी 13 दिन बाकी हैं और इसके मेकर्स पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। हिंदी के लिए लगभग 9200 टिकटें, तेलुगू के लिए 360 और तमिल के लिए 200 टिकटें ब‍िकी हैं। इनमें आईमैक्स फॉर्मेट के लिए लगभग 2668 टिकटें बेची गई हैं। 'जवान' का बजट 300 करोड़ रुपये है।

'जवान' की कास्ट और कहानी
'जवान' में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आएंगे। वह बाप और बेटे की भूमिका में हैं। इनमें से पिता कैप्‍टन है, जबकि बेट पुलिसवाला। शाहरुख खान के अलावा फ‍िल्‍म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी प्रमुख किरदार में हैं। इनके अलावा सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर भी कास्‍ट में शामिल हैं। 'जवान' में दीपिका पादुकोण, थलपति व‍िजय और संजय दत्त का कैमियो रोल है। बताया जाता है कि 28 अगस्‍त को 'जवान' का ट्रेलर भी रिलीज क‍िया जाएगा।

352 views      1 Likes      0 Dislikes      0 Comments