अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

फिल्मी कार्नर

News by Pratiksha   20 Sep, 2023 02:47 AM

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' खत्म हो चुका है। लेकिन इसके चर्चे खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कुछ-न-कुछ होता ही रहता है। फिलहाल खबर एल्विश यादव और अर्जुन बिजलानी से जुड़ी है। जिनके बीच वाक् युद्ध हो गया और लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं। लेकिन ये मामला जानने से पहले आपको हम बैकग्राउंड बताएंगे, जिस वजह से ये सब शुरू हुआ है। क्योंकि वो जानना आपके लिए बेहद जरूरी है और उसके तार जिया शंकर से जुड़े हुए हैं

दरअसल, जिया शंकर ने हाल ही में एक पोस्ट किया था। सोशल मीडिया पर। वहां उन्होंने नफरत फैलाने वालों को जमकर लताड़ा था। साथ ही उनके खिलाफ भद्दी बातें लिखने वालों और अंट शंट कहने वालों को भी अच्छे से सुनाया था। उन्होंने लिखा था कि लोग पागलों की तरह इंटरनेट पर लड़ रहे हैं। वह हर चीजों पर आसानी से हंस देती हैं क्योंकि ये उनका स्वभाव है। लेकिन कुछ लोग ताने मार रहे हैं। एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि वो ये बात कई बार बोल चुकी हैं और एक बार फिर कहती हैं कि अभिषेक मल्हन जीतना डिजर्व करते हैं। बाकी लोगों को जो करना है करें।

अर्जुन बिजलानी को एल्विश यादव का रिप्लाई
जिया शंकर का अभिषेक मल्हन से तो रिश्ता अच्छा है ही। साथ ही वह एल्विश यादव से भी अच्छे से बात करती हैं। अब एल्विश के फैन्स को शायद ये बातें पसंद नहीं कि जिया दोनों के मुंह पर अच्छा बनने की कोशिश करती हैं। अब इसी पर अर्जुन बिजलानी ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'बिग बॉस करके कुछ लोग और उनके फैन क्लब्स ये भूल गए हैं कि महिलाओं की इज्जत कैसे करनी है। दुखद!!' इस पर एल्विश यादव ने भी रीट्वीट किया। लिखा- 'मुझे अब पता लगा तुम वुमन हो।' साथ में एक इमोजी।

396 views      16 Likes      0 Dislikes      0 Comments