अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली

News by Neha   19 Feb, 2025 20:54 PM

Rekha Gupta Net Worth: दिल्ली की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ते हुए, भाजपा ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार निर्वाचित विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। वैश्य समुदाय से ताल्लुक रखने वाली रेखा गुप्ता के जरिए बीजेपी ने महिलाओं को परमानेंट साधने की कोशिश है। मूल रूप से हरियाणा के जींद की निवासी रेखा मात्र 2 वर्ष की आयु में अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गई थीं। पेशे से वकील रेखा गुप्ता पहले पार्षद रह चुकी हैं और इस बार के चुनाव में पहली बार विधायक बनी हैं।

भाजपा विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद ने बुधवार शाम को रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा की। मुख्यमंत्री बनने के बाद, लोग उनकी संपत्ति के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं।

बैंक बैलेंस और निवेश

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में शालीमार बाग से विधायक बनीं रेखा गुप्ता को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया है। चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति ₹5.3 करोड़ है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया वकालत और राजनीति है। रेखा गुप्ता के पास ₹1.48 लाख नकद हैं और उनके बैंक खातों में ₹22.42 लाख जमा हैं। इसके अलावा, उनके पास कई कंपनियों के शेयर भी हैं।

बीमा और कार

रेखा गुप्ता और उनके पति के पास ₹53.68 लाख की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है। उनके पास खुद की कोई कार नहीं है, लेकिन उनके पति के नाम पर मारुति XL6 (2020 मॉडल) कार है। रेखा गुप्ता के पास दिल्ली के रोहिणी में एक घर है, जिसकी कीमत ₹30 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।मुख्यमंत्री बनने के बाद लोग उनकी संपत्ति और भविष्य की योजनाओं को लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं।

रेखा गुप्ता के सीएम बनने से दिल्ली की महिलाओं में भी खुशी की लहर है। उनकी नई भूमिका से दिल्ली की राजनीति में नए परिवर्तन की उम्मीद की जा रही है।

133 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments