अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली

News by Neha   19 Feb, 2025 22:29 PM

Rekha Gupta Delhi CM: दिल्ली की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ते हुए, रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगाई गई, और वे गुरुवार को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगी। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही 27 साल बाद बीजेपी एक बार राजधानी की सत्ता में आ जाएगी।  रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी और देश की मौजूदा दूसरी महिला सीएम बनेंगी। आइए जानते हैं नई सीएम के राजनीतिक सफर के बारे में।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

1974 में हरियाणा के जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव में जन्मीं रेखा गुप्ता मात्र दो वर्ष की आयु में अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गईं। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रबंधक थे, जिसके चलते 1976 में पूरा परिवार दिल्ली में बस गया। रेखा गुप्ता ने अपनी शिक्षा दिल्ली में ही प्राप्त की और कानून में स्नातक (एलएलबी) की डिग्री हासिल की है। 

राजनीतिक सफर

अपने छात्र जीवन के दौरान, रेखा गुप्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ीं और दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात, वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में सक्रिय हुईं और दिल्ली भाजपा की महासचिव तथा भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पदों पर रहीं। साथ ही, वे दक्षिण दिल्ली नगर निगम की महापौर भी रह चुकी हैं। 

विधानसभा चुनाव और मुख्यमंत्री पद

2025 के विधानसभा चुनाव में, रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29,595 वोटों के बड़े अंतर से हराया। यह उनकी पहली विधानसभा जीत थी, लेकिन पार्टी और संगठन में उनके लंबे अनुभव और समर्पण के चलते उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया। 

सामाजिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि

रेखा गुप्ता का परिवार मूलतः हरियाणा के जुलाना में व्यापार से जुड़ा है, लेकिन उनके पिता की नौकरी के कारण वे दिल्ली में बसे। वे वैश्य समुदाय से आती हैं, जो दिल्ली में भाजपा का एक महत्वपूर्ण समर्थन आधार है। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और सामाजिक जुड़ाव ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाया है। 

रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी। अब उनकी अगली चुनौती दिल्ली की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगी।

193 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments