Share this link via
Or copy link
Khesari Lal Yadav song Paatar Paatar Piyawa Ke: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी का सबसे बोल्ड गाना पातर पातर पियवा यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को अबतक 90 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
Patar Patar Piyawa Bhojpuri Song: भोजपुरी जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गानों पर पूरा यूपी-बिहार झूम उठता है। उनकी सिंगिंग लोगों को काफी पसंद आती है। साथ ही वो अपनी शानदारी अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। इस बीच खेसारी लाल यादव का एक गाना 'पातर पातर पियवा के' ( Patar Patar Piyawa) यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है।
खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी मचाया तहलका
इस गाने में उनके साथ भोजपुरी की सोशल मीडिया क्वीन रानी चटर्जी (Rani Chatterjee नजर आ रही हैं। इसमें दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। खेसारी और रानी ने इस सॉन्ग में गजब का रोमांस किया है। दोनों ने अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है। बता दें कि खेसारी लाल यादव का ये गाना सालों पहले रिलीज हुआ था। हालांकि आज भी इसे लोग सुनना पसंद करते हैं। यही वजह है कि खेसारी लाल और रानी के गाने को जबरदस्त व्यूज मिले है।
इस गाने पर अभी तक आए इतने व्यूज
पातर पातर पियवा के सॉन्ग को अबतक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इसे 100 मिलियन के करीब व्यूज भी मिल चुके हैं। ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी ने कई बार साथ काम किया है। फैंस को खेसारी लाल और रानी की जोड़ी धमाकेदार लगती है।