‘S400, ब्रह्मोस को नुकसान की बात गलत’, PAK के दावे पर बोलीं कर्नल सोफिया | PAK ने फिर हिमाकत की तो निर्णायक जवाब देंगे’, बोलीं कर्नल सोफिया कुरैशी | PAK से युद्धविराम के बावजूद सिंधु जल संधि पर भारत का फैसला बरकरार रहेगा | भारत-PAK युद्धविराम: पीएम मोदी से मिलने पहुंचे तीनों सेनाध्यक्ष और CDS | ‘हमने PAK में मस्जिदों को नुकसान नहीं पहुंचाया’, बोलीं कर्नल सोफिया कुरैशी | भारत-पाकिस्तान दोनों देशों में सीजफायर पर सहमति: भारतीय रक्षा मंत्रालय

फिल्मी कार्नर

News by Pratiksha   05 Aug, 2023 01:42 AM

Randhir Kapoor and Babita:करीना कपूर खान के मम्मी-पापा बबीता और रणधीर कपूर अपने समय के स्टार रहे हैं। हालांकि करीना ने छोटी उम्र में ही दोनों का अलगाव देख लिया था। दरअसल जब करीना 7 साल की थीं तभी रणधीर और बबीता अलग हो गए थे। बबीता ने अकेले ही अपनी दोनों बेटियों करीना और करिश्मा की परवरिश की है। दोनों बहनों ने हमेशा अपनी मां की तारीफ की है कि कैसे सिंगल मदर होकर उन्होंने उनकी हर ख्वाहिश को पूरा किया है। दोनों की शादी ज्यादा ना चलने की वजह ही यही है कि रणधीर बस टाइमपास कर रहे थे।

क्या रणधीर कर रहे थे टाइमपास?
दरअसल, रणधीर ने खुद कहा था, 'जब मैं बबीता के साथ रिलेशनशिप में था तब मैं सीरियस नहीं था। मैं टाइमपास कर रहा था। मेरे पापा ने फिर मुझसे एक दिन पूछा कि शादी करने का इरादा है कि नहीं? मुझे तो प्रपोज करने का मौका भी नहीं मिला था वो तो मेरे पैरेंट्स ने ही मेरी तरफ से कर दिया था।'

आखिर क्यों आई दूरियां
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए एक बार रणधीर ने कहा था, 'शादी के बाद बबीता को लगा कि मैं अच्छा आदमी नहीं हूं। बहुत शराब पीता हूं और घर देरी से आता हूं जो उसे पसंद नहीं था। मुझे वहीं उसके हिसाब से नहीं रहना था और वह मुझे जैसा कि मैं हूं वैसा एक्सेप्ट नहीं कर रही थी। तो बस इसलिए हम अलग हो गए। हमारे 2 बच्चे थे और बबीता ने बहुत ही अच्छे से उनकी परवरिश की। उन्हें उनके करियर में सक्सेस होने में मदद की। एक पिता होने के नाते मुझे और क्या चाहिए।'

रणधीर और बबीता की लव स्टोरी
1969 में रणधीर कपूर अपने पिता राज कपूर के साथ फिल्म संगम के सेट पर गए। वहां बबीता भी पहले से मौजूद थीं। दोनों की मुलाकात हुई और रणधीर, बबीता को पहली नजर में ही पसंद करने लगे। दोनों की सेट पर मुलाकातें बढ़ती गई। 2 साल के रिलेशनशिप के बाद बबीता ने रणधीर से कहा कि या तो अब वह उनसे शादी कर लें या फिर रिश्ता खत्म कर दें क्योंकि कपूर परिवार में प्रथा थी कि कपूर परिवार की बहू काम नहीं करती हैं फिल्मों में शादी के बाद। रणधीर ने फिर बबीता के बारे में पैरेंट्स को बताया और उन्होंने शर्त रखी कि बबीता को शादी के बाद फिल्मों में काम नहीं करना होगा। बबीता ने उनकी शर्त मानी और दोनों की शादी हो गई।

क्या आई दिक्कत
सब कुछ सही चल रहा था। दोनों पहली बेटी यानी कि करिश्मा के पैरेंट्स बने। इसके बाद अचानक रणधीर का करियर कुछ खास नहीं चल रहा था। फिर करीना हुईं और इसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार भी आने लगी क्योंकि तब तक रणधीर एक फ्लॉप एक्टर हो गए थे। काफी दिक्कतें आने लगी थीं और इस दौरान रणधीर शराब भी पीने लगे थे ज्यादा। वह एक्टिंग में ध्यान नहीं दे रहे थे। इसके बाद 1987 में बबीता ने रणधीर से अलग होने का फैसला किया और दोनों की राहें हमेशा से अलग हो गईं। 

अब हो गए साथ
कुछ समय पहले खबर आई कि 35 साल अलग रहने के बाद दोनों अब साथ आ गए हैं। बबीता, रणधीर कपूर के बांद्रा वाले घर में शिफ्ट हो गई हैं और दोनों के एक होने पर उनकी बेटियां करीना और करिश्मा सबसे ज्यादा खुश हुए

483 views      1 Likes      0 Dislikes      0 Comments