अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

फिल्मी कार्नर

News by Pratiksha   14 Dec, 2023 03:29 AM

Ranbir Kapoor-Sai Pallavi in Ramayana: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर और साईं पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर इन दिनों खासा बज है। सुपरस्टार रणबीर कपूर और साईं पल्लवी स्टारर निर्देशक नीतेश तिवारी की मूवी 'रामायण' को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। खबर है कि सुपरस्टार रणबीर कपूर की अपकमिंग मूवी 'रामायण' जल्दी ही फ्लोर पर पहुंचने वाली है। रणबीर कपूर की मूवी 'एनिमल' की बंपर सक्सेस के बाद मेकर्स उनकी अगली फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और साईं पल्लवी प्रभु श्रीराम और मां सीता की अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। जबकि, खबर है कि मूवी 'रामायण' में 'केजीएफ 2' स्टार यश रावण के रोल में दिखेंगे। इतना ही नहीं, मूवी में सनी देओल हनुमान का किरदार निभाते दिखेंगे।

साईं पल्लवी का होगा धांसू बॉलीवुड डेब्यू
दिलचस्प बात ये है कि तमिल फिल्म स्टार साईं पल्लवी की पहली हिंदी मूवी होगी। साईं पल्लवी कॉलीवुड की जानी-मानी स्टार हैं। साईं पल्लवी ने अब तक कई हिट फिल्में दर्शकों को दी हैं। अदाकारा ने लव स्टोरी, प्रेमम, मारी 2 जैसी हिट फिल्में दी हैं। अगर अदाकारा नीतेश तिवारी की इस फिल्म को साइन करती हैं तो ये एक्ट्रेस साईं पल्लवी की डेब्यू हिंदी मूवी होगी। इसके साथ ही इस मूवी में रणबीर कपूर और साईं पल्लवी की फ्रेश जोड़ी दर्शकों को देखने के लिए मिलेगी। तो क्या आप इस बिग बजट मूवी को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।

509 views      25 Likes      12 Dislikes      0 Comments