अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

फिल्मी कार्नर

News by Pratiksha   27 Nov, 2023 03:09 AM

Ranbir Kapoor Gets Emotional On Indian Idol 14 : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' (Animal) 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रणबीर कपूर अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। रणबीर कपूर हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 14' (Indian Idol 14) पर पहुंचे थे और कंटेस्टेंट की गायकी का मजा लिया। शो के दौरान रणबीर कपूर कंटेस्टेंट की सिंगिंस इम्प्रेस हुए और उनकी जमकर तारीफ की। 'इंडियन आइडल 14' की तरफ से रणबीर कपूर के लिए एक वीडियो दिखाया गया जिसमें उनके सुसर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) का मैसेज था। रणबीर कपूर अपने ससुर का मैसेज सुनकर इमोशनल हो गए। आइए जानते हैं कि महेश भट्ट ने ऐसा क्या कहा।

रणबीर कपूर के लिए महेश भट्ट ने भेजा था मैसेज
शो 'इंडियन आइडल 14' पर रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'एनिमल' की स्टार रश्मिका मंदाना के साथ पहुंचे थे। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना ने शो के कंटेस्टेंट की सिंगिंग परफॉर्मेंस देखी और उनकी जमकर तारीफ की। वहीं, 'इंडियन आइडल 14' की टीम की तरफ से महेश भट्ट का एक मैजेस दिखाया गया जो रणबीर कपूर के लिए था। इस वीडियो मैसेज में महेश भट्ट कह रहे हैं, 'आलिया जिसको मैं चमत्कार मानता हूं। वह कहती हैं कि रणबीर कपूर हमारे देश के बेस्ट एक्टर्स में से एक हैं। लेकिन मैं रणबीर को दुनया का बेस्ट फादर मानता हूं। जब रणबीर कपूर बेटी राहा को देखते हैं तब काश आप उसकी आंखों का एक्सप्रेशन उस समय देख पाएं। उनकी मां नीतू कहती हं कि भाई ऐसा प्यार तो मां करती हैं अपनी बच्चियों जो रणबीर करता है राहा से। मुझे गर्व है कि मेरा रणबीर जैसा दामाद है।' 

477 views      27 Likes      4 Dislikes      0 Comments