अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय

News by Neha   24 Apr, 2025 20:37 PM

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए पांच सख्त निर्णय लिए हैं। इनमें सबसे अहम है सिंधु जल समझौते को रोकना और अटारी बॉर्डर को बंद करना। इन कार्रवाइयों से पाकिस्तान बौखला गया है और उसने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने की तैयारी शुरू कर दी थी। लेकिन इससे पहले ही भारत ने अपनी सैन्य ताकत का ऐसा प्रदर्शन किया कि पाकिस्तान को कड़ा संदेश मिल गया।

 

भारत ने दिखाई ताकत 

 

भारतीय नौसेना के अत्याधुनिक युद्धपोत INS सूरत ने अरब सागर में मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली MR-SAM (Medium Range Surface to Air Missile) प्रणाली का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल ने समुद्र में तेजी से उड़ते लक्ष्य को सटीकता से निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया। यह परीक्षण इस बात का सबूत है कि भारत अब किसी भी हवाई हमले का जवाब तुरंत और सटीकता से देने में सक्षम है।

भारतीय नौसेना ने दिखाया शौर्य 

भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, “INS सूरत ने समुद्र में लक्ष्य को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। यह हमारी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में एक और मील का पत्थर है।” यह उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और स्वदेशी सैन्य तकनीक की शक्ति को प्रदर्शित करती है।

INS सूरत एक स्वदेशी गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर है, जो भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए तैनात है। नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि इस परीक्षण से भारत की रक्षा उत्पादन क्षमताओं और आत्मनिर्भरता की नीति को और बल मिला है।

हर एक्शन का मिलेगा तगड़ा रिएक्शन 

जहां पाकिस्तान मिसाइल परीक्षण की सोच में ही था, भारत ने न केवल मिसाइल लॉन्च की, बल्कि हवा में तेजी से उड़ते लक्ष्य को सटीकता से मार गिराकर यह दिखा दिया कि भारत हर मोर्चे पर तैयार है – चाहे वह कूटनीति हो, जल हो या नभ। इस परीक्षण से यह साफ हो गया है कि भारत अब न केवल जवाब देने की क्षमता रखता है, बल्कि पहले ही कड़ा संदेश देने की स्थिति में भी है। भारतीय नौसेना की यह उपलब्धि आने वाले समय में समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक मजबूती का प्रतीक बनेगी।

 

45 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments