अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

बिहार

News by Neha   10 Apr, 2025 17:51 PM

Nitish Kumar: बक्सर से भाजपा के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के ताजा बयान ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। बुधवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर जदयू प्रमुख और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का उप प्रधानमंत्री बनाया जाता है, तो यह बिहार के लिए गर्व की बात होगी। चौबे ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने एनडीए के साथ लंबे समय तक संयोजक की भूमिका निभाई है और राष्ट्रीय राजनीति में उनका अनुभव काफी अहम है। 

क्या बड़ा हिंट दे गए चौबे ?

उन्होंने आगे कहा, "नीतीश को उप प्रधानमंत्री बनाए जाने से बिहार को जगजीवन राम के बाद एक और बड़ा सम्मान मिलेगा। यह राज्य के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। अश्विनी चौबे के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं कि क्या बीजेपी नीतीश कुमार को लेकर कोई नई रणनीति बना रही है? हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर यह नहीं कहा कि पार्टी ऐसा सोच रही है, लेकिन उनके बयान को संभावित गठबंधन समीकरणों का संकेत माना जा रहा है।

इस बीच पप्पू यादव ने सवाल उठाया कि क्षेत्रीय पार्टियां कांग्रेस से तो लड़ती हैं, लेकिन बीजेपी से नहीं। इस पर जवाब देते हुए चौबे ने कहा, "ऐसे बहुत लोग होते हैं, जिन पर मैं टिप्पणी नहीं करना चाहता। वे आते हैं और चले जाते हैं।"

इस साल है विधानसभा चुनाव 

गौरतलब है कि इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं और एनडीए ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हाल ही में भाजपा अध्यक्ष ने सभी सहयोगी दलों के साथ बैठक की थी, वहीं गृहमंत्री अमित शाह भी बिहार दौरे पर आए थे। इस दौरान वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान और अन्य नेताओं के साथ एक मंच पर नजर आए। अब देखना यह होगा कि क्या भाजपा नीतीश को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में है या यह सिर्फ चुनावी रणनीति का हिस्सा है।

34 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments