Share this link via
Or copy link
Khesari Lal Yadav Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच खेसारी लाल एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं। खेसारी लाल यादव को लेकर एक खबर सामने आई है, जिसमें ये बताया गया है कि उन्होंने एक नई कार खरीदी है, जिसकी कीमत करोड़ों में हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से ही उनके फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। आइए आपको बताते हैं खेसारी लाल ने कौन सी नई कार खरीदी हैं।
खेसारी लाल यादव ने खरीदी नई कार
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो नए कार की झलक दिखा रहे हैं। वीडियो में खेसारी लाल अपने घरवालों के साथ नजर आ रहे हैं। पंडित नई गाड़ी की पूजा करवा रहे हैं। खेसारी अपनी बीवी और बच्चों के साथ मिलकर पूजा कर रहे हैं। इस क्लिप को शेयर करते हुए खेसारी लाल यादव ने लिखा, 'आप सबके के प्यार से बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं है। और ये गाड़ी भी आपकी वजह से ही।' खेसारी लाल ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। बता दें कि खेसारी ने लैंड रोवर डिफेंडर, खरीदी है। इसकी कीमत करीब ढाई करोड़ बताई जा रही हैं।
पवन सिंह को हर मामले में टक्कर देते हैं खेसारी लाल
बताते चलें कि खेसारी लाल यादव ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यूपी-बिहार के लोगों के दिलों को जीत लिया हैं। आज वो हर मामले में सुपरस्टार पवन सिंह को टक्कर देते हैं। इतना ही नहीं खेसरी ने तो बिग बॉस के घर में भी धमाल मचा दिया था। खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ अपडेट शेयर करते रहते हैं। मालूम हो कि खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच फिर से दोस्ती हो गई है। कुछ समय से दोनों के बीच तनाव चल रहा था लेकिन अब सबकुछ ठीक हो गया है।