अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

विदेश

News by Neha   29 Mar, 2025 13:21 PM

Myanmar-Thailand Earthquake: म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार (28 मार्च) को आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। म्यांमार में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं, जिसके चलते वहां की सेना ने अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील की है। देश के कई इलाकों में आपातकाल (इमरजेंसी) घोषित कर दी गई है। वहीं, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी कई इमारतें गिर गई हैं, जिससे हालात चिंताजनक बने हुए हैं। थाईलैंड की प्रधानमंत्री ने बैंकॉक को इमरजेंसी जोन घोषित कर दिया है ताकि राहत कार्य तेजी से चलाया जा सके।

1000 से ज्यादा मौतें 

शुक्रवार को दोपहर 12:50 बजे म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र सागाइंग शहर के पास धरती के 10 किलोमीटर नीचे था। इसके ठीक 12 मिनट बाद एक और भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 6.4 थी। इन झटकों से म्यांमार और थाईलैंड में भारी तबाही हुई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, म्यांमार में अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग घायल हैं। वहीं, थाईलैंड में 10 लोगों की मौत और सैकड़ों के घायल होने की खबर है। कई शहरों में घर, सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। म्यांमार में मांडले, सागाइंग, नेपीताव, बागो और शान शहर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, जहां सेना ने इमरजेंसी लागू कर दी है।

अंतरराष्ट्रीय मदद का ऐलान

भूकंप से हुई तबाही को देखते हुए कई देशों ने मदद की घोषणा की है। न्यूजीलैंड ने म्यांमार को 2 मिलियन न्यूजीलैंड डॉलर देने का ऐलान किया है, जो इंटरनेशनल रेड क्रॉस के जरिए भेजा जाएगा। वहीं, साउथ कोरिया ने भी 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद देने की घोषणा की है। ऑस्ट्रेलिया ने भी प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना जताई है और राहत कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया है।

म्यांमार में सेना और राहत टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है। हालांकि, हालात गंभीर हैं और लोगों को अभी भी मदद

की जरूरत है।

69 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments