इजरायल-ईरान युद्धविराम के बाद चीन को ईरान से तेल खरीदने की छूट, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान | रूस ने किया दावा- रातभर चले हवाई हमलों में मार गिराए गए 40 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन | इजरायल का PM नेतन्याहू जालिम है, गाजा में फिलिस्तीनियों का कत्लेआम हो रहा: असदुद्दीन ओवैसी | आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय, छीन ली थी लोगों की आजादी: PM मोदी | महाराष्ट्र विधानसभा समिति नवी मुंबई एयरपोर्ट सिक्योरिटी की करेगी समीक्षा

राष्ट्रीय

News by Shubham   10 Jul, 2023 16:16 PM

Mumbai: मुंबई के बांद्रा तट पर रविवार को एक महिला का समुद्र में डूबने से जान चली गई है। बता दें कि,  महिला की पहचान ज्योति सोनार के रूप में हुई है। वहीं फायर ब्रिगेड ने पुलिस और बीएमसी के कर्मियों के साथ तलाशी अभियान शुरू किया है। इस घटना की जानकारी देते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि, 27 वर्षीय ज्योति सोनार नाम की महिला मुंबई के बांद्रा में समुद्र में डूब गई। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। 

समुंद्र तट पर्यटकों के लिए बंद

बता दें कि, लगातार बदलते हुए मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने मुंबई के समुंद्र तट पर उच्च ज्वार की आशंका जताई है। जिसको मद्देनजर रखते हुए मुंबई में जुहू समुद्र तट को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, मौसम विभाग (आईएमडी) ने राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है और अगले दो-तीन दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

470 views      3 Likes      1 Dislikes      0 Comments