अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय

News by Neha   14 Apr, 2025 08:03 AM

Mehul Choksi Arrested : भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह 2 अरब डॉलर (करीब 13,000 करोड़ रुपये) के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले का मुख्य आरोपी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चोकसी को शनिवार को भारत की केंद्रीय जांच एजेंसी CBI के कहने पर गिरफ्तार किया गया और वह इस समय जेल में है।

मेहुल चोकसी जनवरी 2018 में भारत से भाग गया था, जब इस बड़े बैंक घोटाले का खुलासा हुआ। उसका भतीजा नीरव मोदी भी इस मामले में आरोपी है और इस समय लंदन में प्रत्यर्पण की कार्यवाही का सामना कर रहा है।

पत्नी के सहारे ली नागरिकता 

चोकसी पहले कैरिबियन देश अंतिगुआ और बारबुडा में रह रहा था, जहां उसे नागरिकता मिल गई थी। मई 2021 में वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था, लेकिन बाद में डोमिनिका में पकड़ा गया। वहां उस पर अवैध घुसपैठ का आरोप लगा था, जिसे उसने साजिश बताते हुए नकारा था। रिपोर्ट के अनुसार, चोकसी ने नवंबर 2023 में बेल्जियम का एफ रेजिडेंसी कार्ड हासिल कर लिया था। उसने ये कार्ड अपनी बेल्जियन नागरिक पत्नी की मदद से लिया था, लेकिन इसके लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया और अपनी भारतीय नागरिकता की जानकारी छिपाई।

चौकसी को भारत लाने की तैयारी 

भारत सरकार ने चोकसी की गिरफ्तारी के बाद बेल्जियम से उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिसंबर 2023 में संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया था कि चोकसी सहित कई आर्थिक अपराधियों की 22,280 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त या नीलाम की जा चुकी हैं, जिससे बैंकों के कर्ज चुकाए जा सकें। अब भारत की नजर इस पर है कि चोकसी को कितनी जल्दी भारत वापस लाया जा सकेगा, ताकि उस पर कानून के तहत कार्रवाई की जा सके।

32 views      1 Likes      0 Dislikes      0 Comments