अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

उत्तर प्रदेश

News by Neha   19 Mar, 2025 22:15 PM

Meerut Murder: शहर की एक प्रतिष्ठित फैमिली की बेटी मुस्कान के गुनाह ने सबको हिला कर रख दिया। जिस बेटी को मां-बाप ने नाजों से पाला, वही आज उनके सिर झुकाने की वजह बन गई। पिता की आंखों में अब नफरत और गुस्सा था। उन्होंने कहा, "उसे फांसी होनी चाहिए! उसने जीने का हक खो दिया है।"

सीमेंट में डाली लाश 

यूपी के मेरठ में रहने वाला सौरभ अपनी बेटी का बर्थडे मनाने के लिए 26 फरवरी को लंदन से लौटा था। 4 मार्च को मुस्कान ने अपने बॉयफ्रेंड साहिल को घर बुलाया और उसे घर में ही छुपा दिया। रात को मुस्कान ने सौरभ को नशीला पदार्थ खाने में मिलाकर दे दिया, जिससे वो सो गया। तब मुस्कान ने उसे चाकू से घोंपकर मार डाला। उस हैवान मुस्कान ने फिर सौरभ के शरीर के टुकड़े किए और एक प्लास्टिक के ड्रम में डाल दिया। उसके बॉयफ्रेंड साहिल ने ड्रम में सीमेंट का घोल बनाकर डाल दिया ताकि लाश ठोस हो जाए। 

मां ने खोले राज

सौरभ की बेरहमी से मारकर मुस्कान और साहिल हनीमून मनाने मनाली चले गए। मुस्कान को लगा था कि उसने अब सौरभ को अपने रास्ते से हटा दिया है, लेकिन उसने एक गलती करदी। मुस्कान ने अपनी मां को अपने कत्ल करने की बात बता दी। मां ने जब यह सुना तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मां ने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी। कड़ी पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 

पिता ने मांगी बेटी के लिए फंसी

मुस्कान की मां ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि जब से सौरभ लंदन गया है, मुस्कान किराए पर रह रही है। जब से उनकी शादी हुई है, तब से वे दोनों अलग-अलग रहते हैं। मुस्कान की अपने ससुराल वालों से बनती नहीं थी। वे एक साल तक ससुराल में रहे, अब मुस्कान ने सौरभ को क्या सिखाया, यह तो वे दोनों ही जानें। मुझे पता है कि सौरभ उससे अंधा प्यार करता था। वह लड़की हमारी बदतमीज लड़की थी।

हम चाहते हैं कि सौरभ के परिवार को न्याय मिले। सौरभ को न्याय मिलना चाहिए। सौरभ ने मुस्कान के लिए अपना परिवार छोड़ दिया, लेकिन उसने उसके साथ गलत किया। सौरभ के माता-पिता के पास करोड़ों की संपत्ति है, लेकिन सौरभ ने वह भी मुस्कान के लिए छोड़ दिया। वह बच्चा भी हमारा है। मुस्कान के पिता ने कहा कि उसे फांसी होनी चाहिए। उसे जीने का कोई हक नहीं। 

75 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments