अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय

News by Neha   26 Dec, 2024 22:55 PM

Manmohan Singh Achievements: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार 26 दिसंबर को देर रात 92 साल की उम्र में निधन हो गया। पूर्व पीएम सिंह ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनमोहन सिंह के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। कई नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है। आपको बता दें कि मनमोहन सिंह देश के सबसे पढ़े-लिखे प्रधानमंत्रियों में से एक थे। आइए जानते हैं मनमोहन सिंह के शैक्षणिक और राजनीतिक सफर के बारे में...

-1957 से 1965- चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय में शिक्षक बने.

-1969 से 1971- दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अंतरराष्ट्रीय व्यापार के प्रोफेसर रहे.

-1976- दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में मानद प्रोफेसर बने.

-1982 से 1985- भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे.

-1985 से 1987 तक योजना आयोग के उपाध्यक्ष पद पर रहे।

-1990 से 1991 तक प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार की भूमिका निभाई।

-1991- नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री बने।

-1991- असम से पहली बार राज्यसभा पहुंचे।

-1996- दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में मानद प्रोफेसर बने।

-1999- दक्षिण दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा पर हारे।

-2001- तीसरी बार राज्यसभा सदस्य बने और सदन में कांग्रेस की ओर से विपक्ष के नेता बनाए गए।

-2004 से 2014- भारत के प्रधानमंत्री बने।

-2019-2024 छठी बार राज्यसभा सदस्य बने।

1312 views      1118 Likes      0 Dislikes      0 Comments