अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय

News by Shalu   23 Nov, 2024 11:37 AM

Maharashtra and Jharkhand Vidhansaba Results: महराष्ट्र, झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित होने जा रहे हैं। इसी के साथ आज 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हैं जिस पर जनता की नजर टिकी हुई है। सुबह 8 बजे से वोटिंग की काउंटिंग शुरू हो चुकी है। आइए देखते हैं दोनों राज्यों में किस पार्टी को बहुमत मिलती दिख रही है। 

महराष्ट्र में महायुति को मिली बहुमत 

महाराष्ट्र चुनाव के साथ ही झारखंड चुनाव नतीजों के रुझान भी तेजी से सामने आ रहे हैं। शनिवार सुबह 8 बजे जैसे ही वोटों की गिनती शुरू हुई, सुबह 10 बजे तक रुझानों में बीजेपी की अगुवाई वाली महायुति ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं, महाविकास अघाड़ी करीब 62 सीटों पर आगे चल रही है। झारखंड में एनडीए ने दहाई का आंकड़ा छू लिया है, जबकि शुरुआती रुझानों में भारत ब्लॉक पीछे चल रहा है। आज 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे भी सामने आ रहे हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई।

झारखंड में फिर से गूंज रहा हेमंत सोरेन का नाम 

महराष्ट्र के साथ झारखंड के विधानसभा चुनाव दिलचस्प बने हुए हैं। बात करें आंकड़ों की तो झारखंड में रुझानों में एक बार इंडिया गठबंधन को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है और रुझानों के अनुसार झारखंड में एक बार फिर से हेमंत सोरेन की सरकार बनने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। चुनाव आयोग के ताजे अपडेट के अनुसार झारखंड में इंडिया गठबंधन 51 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बात करें एनडीए को 29 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। अब देखना ये है कि सरकार किस की बनने जा रही है क्योंकि ये राजनीति है और यहां उलटफेर संभव है। 

210 views      60 Likes      0 Dislikes      0 Comments