Share this link via
Or copy link
Lok Sabha Election: देश में चल रहे लोकसभा चुनाव के बीच सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने विपक्ष पर निशाना साधते है। जिसके बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने विरासत कर को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है। शशि थरूर ने कहा कि, भाजपा ने इसे अपना चुनावी मुद्दा बनाया और अलग अलग मंचों से कांग्रेस पर निशाना साधा। अब कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इस मुद्दे पर भाजपा को आड़े हाथों लिया है। इसके साथ ही उन्होने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में ऐसी कोई बात नहीं कही है लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा इस मुद्दे को जान-बूझकर उठाया जा रहा है क्योंकि उन्हें हार का डर सता रहा है।
बता दें कि थरूर कांग्रेस के घोषणापत्र को तैयार करने वाली टीम के सदस्य थे। उन्होंने कहा कि विरासत कर को 1985 में तत्कालीन पीएम राजीव गांधी द्वारा समाप्त किया गया था। लेकिन इसके बाद भाजपा ने इस मुद्दे को फिर से उठाने का काम किया है। सैम पित्रोदा के विरासत कर वाले बयान पर थरूर ने कहा कि पित्रोदा भारत में नहीं बल्कि शिकागो में रहते हैं और यह उनके निजी विचार हैं। कांग्रेस जिन मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ रही है, वे सारी बातें घोषणापत्र में लिखी गईं हैं। थरूर ने कहा ‘घोषणापत्र बनाने वाली कमेटी का सदस्य होने के नाते मैं कह सकता हूं कि पार्टी ने कभी भी विरासत कर को लेकर चर्चा नहीं की। इसके साथ ही कांग्रेस सांसद ने कहा कि 1985 में सरकार विरासत कर से एक वर्ष से 20 करोड़ रुपये कमा रही थी। इस प्रतिष्ठान को चलाने के लिए सरकार द्वारा 20 करोड़ से ज्यादा खर्च किया जा रहा था। इसलिए उस दौरान विरासत कर को खत्म करने का फैसला सही था। लेकिन, इसके बाद अब भाजपा द्वारा इस मुद्दे को उठाया गया है।