अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

चुनाव

News by Shubham   30 Mar, 2024 14:49 PM

Lok Sabha Election: देश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर देश की सियासत में जबरदस्त गर्माहट है, तो जाहीर सी बात है कि, देश में चुनाव हो औप आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति ना हो तो चुनाव अधूरा लगता  है। जिसके बाद ऐसा ही एक विवादित बयान के कारण कांग्रेस विधायक शमानूर शिवशंकरप्पा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। जहां विधायक ने भाजपा उम्मीदवार गायत्री सिद्धेश्वर पर एक विवादित बयान दिया जिसमें शमानूर ने कहा कि, गायत्री केवल खाना बनाना जानती है। जिसके बाद से राजनीतिक गलियारे में गर्माहट लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है।

विवादों में घिरे शमानूर

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक शमानूर शिवशंकरप्पा मुश्किलों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है। दरअसल, उन्होंने हाल ही में कर्नाटक की दावणगेरे से भाजपा उम्मीदवार गायत्री सिद्धेश्वर पर एक विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि गायत्री केवल रसोई में खाना पकाना जानती हैं।

 

 

305 views      2 Likes      0 Dislikes      0 Comments