अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

फिल्मी कार्नर

News by Pratiksha   22 Aug, 2023 01:14 AM

Akshara Singh and Khesari Lal Yadav song Baaj Jai Chagal: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनका अंदाज इतना कातिलाना है कि हर कोई घायल हो जाता है। उन्होंने कई भोजपुरी स्टार्स के साथ काम किया हैं। लेकिन खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ अक्षरा सिंह की जोड़ी जमती हैं। 

अक्षरा सिंह और खेसारी लाल का वीडियो हुआ वायरल
इन दोनों ने इंटरनेट पर कोहराम मचा रखा है। वैसे तो अक्षरा सिंह और खेसारी को कई गानों में आपने देखा होगा। लेकिन एक गाना ऐसा भी है जिसमें दोनों ने रोमांस की सारी हदें पार की दी है। जी हां खेसारी और अक्षरा सिंह का गाना 'बज जाइ छागल' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वैसे तो ये सॉन्ग काफी पुराना है लेकिन इसका क्रेज अब तक है। अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव के इस गाने को देख कोई भी मदहोश हो जाएगा क्योंकि इसमें खेसारी और अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री गजब की है। 

इस सॉन्ग पर मिले इतने व्यूज
इन दोनों के गाने को अबतक 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बताते चलें कि खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की जोड़ी फैंस की फेवरेट हैं। इसके अलावा पवन सिंह संग भी अक्षरा काफी अच्छी लगती थी लेकिन इन दोनों के रिश्ते में खटास आ गई , जिसके बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।

462 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments