Share this link via
Or copy link
Nathuniya Song: भोजपुरी जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। उनके गानों को यूपी-बिहार के लोग काफी पसंद करते हैं। साथ ही खेसारी लाल यादव की एक्टिंग को भी सभी ने सराहा है। आए दिन उनका कोई न कोई नया गाना सामने आते रहता है। उनका कोई भी सॉन्ग इंटरनेट पर आते ही छा जाता है। इस बीच खेसारी लाल और अर्शिया अर्शी (Arshiya Arshi) का सॉन्ग 'नथुनिया' फिर से चर्चा में आ गया है।
खेसारी लाल यादव ने मचाया धमाल
खेसारी लाल यादव और अर्शिया अर्शी का गाना 'नथुनिया' इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव ने अर्शिया अर्शी के साथ गजब का रोमांस किया है। सॉन्ग में खेसारी लाल यादव, अर्शिया अर्शी की नथुनिया पर फिदा हो गए हैं। खेसारी और अर्शिया की केमिस्ट्री देखने लायक है। इस सॉन्ग को अबतक 350 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि खेसारी लाल यादव और अर्शिया अर्शी के इस गाने ने इंटरनेट की दुनिया में गदर मचा दिया है। बता दें कि भोजपुरी गाना 'नथुनिया' के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और इसकी संगीत भी कृष्णा बेदर्दी ने ही दिया है।
बेहद पॉपुलर हैं खेसारी लाल यादव
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की लोकप्रियता किसी बॉलीवुड सुपरस्टार से कम नहीं है। यूपी-बिहार में तो उन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। बताते चलें कि खेसारी लाल यादव ने सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया था। इस शो में खेसारी ने जमकर धमाल मचाया था। इसके अलावा खेसारी लाल ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं।