Share this link via
Or copy link
Kejriwal On Twitter: दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच जुबानी हमला होना मानो की अब सी बात हो गई है। जिसके बाद एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर ट्वीट कर भाजपा पर हमला बोला है। बता दें कि, केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा कि, नगर निगम में उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद से स्थितियों में काफी बदलाव हुआ है। भाजपा जिन कामों को वर्षों में नहीं कर सकी वह उन्होंने कुछ माह में कर दिखाया है। हलाकि अभी तक मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस ट्वीट पर अभी भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोई प्रतिकिया नहीं आई है।
आगे लिखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, 'जो काम भाजपा 13 साल में नहीं कर पाई, वो काम हमने सिर्फ पांच महीने में कर दिखाया। 2010 के बाद आज पहली बार नगर निगम में कमिश्नर से लेकर चपरासी तक, सफाई कर्मचारी से लेकर शिक्षक तक, माली से लेकर डीबीसी कर्मचारी तक सभी को महीने की पहली तारीख को वेतन मिल रहा है और ये सब इसलिए हो पाया, क्योंकि अब निगम में भी आप की ईमानदार सरकार है।'इसके सथ सीएम केजरीवाल ने खुशी जाहिर करते हुए आगे कहा कि, निगम के सभी कर्मचारियों से आज मेरी एक अपील है। मेरी तरफ से बच्चों और माता-पिताजी के लिए घर मिठाई जरूर लेकर जाना।