इजरायल-ईरान युद्धविराम के बाद चीन को ईरान से तेल खरीदने की छूट, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान | रूस ने किया दावा- रातभर चले हवाई हमलों में मार गिराए गए 40 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन | इजरायल का PM नेतन्याहू जालिम है, गाजा में फिलिस्तीनियों का कत्लेआम हो रहा: असदुद्दीन ओवैसी | आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय, छीन ली थी लोगों की आजादी: PM मोदी | महाराष्ट्र विधानसभा समिति नवी मुंबई एयरपोर्ट सिक्योरिटी की करेगी समीक्षा

राष्ट्रीय

News by Shubham   28 Jun, 2025 02:40 AM

झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर एक इंडिगो फ्लाइट को एहतियात के तौर पर ग्राउंड कर दिया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, फ्लाइट को यह रोकना सुरक्षा कारणों से जरूरी था। यह फ्लाइट कोलकाता से उड़ान भरकर रांची आई थी और फिर वहां से पटना होते हुए लखनऊ जाने वाली थी। लेकिन रांची में लैंडिंग के बाद पायलट को संदेह हुआ कि विमान के अगले हिस्से के एक टायर में हवा कम हो गई है। इसके बाद पायलट ने तुरंत विमान की जांच कराने का अनुरोध किया।

पायलट को हुआ टायर में हवा कम होने का शक
एयरपोर्ट निदेशक आरआर मौर्य ने बताया कि पायलट को टायर में हवा कम होने का शक हुआ, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से फ्लाइट को रोकने का फैसला लिया गया।" उन्होंने यह भी कहा कि यह पूरी तरह एहतियातन कदम था और किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

यात्रियों के लिए किए गए वैकल्पिक प्रबंध
फ्लाइट रद्द होने की स्थिति में एयरलाइन ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक प्रबंध किए। पटना जाने वाले यात्रियों को सड़क मार्ग से भेजा गया, जबकि लखनऊ जाने वाले यात्रियों को अन्य फ्लाइट्स से उनके गंतव्य तक रवाना किया गया। इस घटना के कारण यात्रियों को थोड़ी असुविधा जरूर हुई, लेकिन एयरलाइन और एयरपोर्ट अधिकारियों ने स्थिति को कुशलता से संभालते हुए यात्रियों की यात्रा सुनिश्चित की।

47 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments