अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय

News by Neha   13 Mar, 2025 22:28 PM

Jagan Mohan Reddy: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी का विशाखापट्टनम बना घर चर्चा के केंद्र में आ गया है। पूर्व सीएम का शिकोंडा पहाड़ी पर बना आलीशान सी-फेसिंग रिज़ॉर्ट इतना आलीशान है कि उसने अरविंद केजरीवाल के शीशमहल को भी फेल कर दिया है। यह भव्य संपत्ति, जिसकी अनुमानित कीमत 500 करोड़ रुपये है, अब पर्यावरणीय उल्लंघनों और सार्वजनिक धन के दुरुपयोग के आरोपों के चलते जांच के घेरे में आ गई है।

चर्चा में 40 लाख का बाथटब 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जगन रेड्डी के इस रिज़ॉर्ट में सोने की सजावट, इटालियन मार्बल के फर्श और अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। यह करीब 10 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें चार विशाल ब्लॉक, पक्की सड़कें, जल निकासी व्यवस्था, थोक जल आपूर्ति, और 100 केवी का बिजली सबस्टेशन शामिल हैं। इसके अलावा, इस संपत्ति में करीब 15 लाख रुपये की कीमत वाले 200 झूमर लगाए गए हैं। 

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने आरोप लगाया है कि इस रिज़ॉर्ट में 40 लाख रुपये का बाथटब और 10-12 लाख रुपये के कमोड लगाए गए हैं। यह संपत्ति आधिकारिक तौर पर पर्यटन विकास परियोजना के नाम पर बनाई गई थी, लेकिन आरोप हैं कि इसे जगन मोहन रेड्डी के निजी इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया था।

पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी?

आलोचकों का कहना है कि इस भव्य महल के निर्माण के लिए रुशिकोंडा पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा खोद दिया गया, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा। सरकार के रिकॉर्ड के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय (MoEF) ने 19 मई 2021 को केवल पर्यटन उद्देश्यों के लिए इस परियोजना को मंजूरी दी थी। लेकिन अब इसका इस्तेमाल जगन मोहन रेड्डी की निजी संपत्ति के तौर पर किया जा रहा है। 

पार्टी ने खारिज किए आरोप 

अब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की सरकार इस संपत्ति के पुनः उपयोग की योजना बना रही है। टीडीपी सरकार का दावा है कि इस निर्माण पर 600 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए हैं, जो सार्वजनिक धन का दुरुपयोग है। हालांकि, वाईएसआर कांग्रेस के पूर्व मंत्री गुडीवाड़ा अमरनाथ ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह परियोजना पूरी तरह से कानूनी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार इस विवादित संपत्ति का क्या उपयोग करती है और क्या यह जांच में दोषी साबित होती है या नहीं।

99 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments