इजरायल-ईरान युद्धविराम के बाद चीन को ईरान से तेल खरीदने की छूट, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान | रूस ने किया दावा- रातभर चले हवाई हमलों में मार गिराए गए 40 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन | इजरायल का PM नेतन्याहू जालिम है, गाजा में फिलिस्तीनियों का कत्लेआम हो रहा: असदुद्दीन ओवैसी | आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय, छीन ली थी लोगों की आजादी: PM मोदी | महाराष्ट्र विधानसभा समिति नवी मुंबई एयरपोर्ट सिक्योरिटी की करेगी समीक्षा

राष्ट्रीय

News by Neha   30 Apr, 2025 23:08 PM

India Banned Pakistani Acters account: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कई बड़े फैसले लिए हैं। भारत अब पाकिस्तान पर डिजिटल प्रहार कर रहा है। पहले भारत ने पाकिस्तानी अधिकारियों के X अकाउंट ब्लॉक करवाए और अब भारत सरकार ने पाकिस्तानी सेलेब्रिटीज के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को भारत में बैन कर दिया है। अब भारतीय यूजर्स इन कलाकारों के प्रोफाइल्स तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस फैसले से भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के फैंस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि भारत उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग थी। 

कई एक्टर्स के अकाउंट बैन 

हानिया आमिर, माहिरा खान, सजल अली, इमरान अब्बास और अली जफर जैसे कई नामी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स भारत में प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। इन अकाउंट्स को सर्च करने पर लिखा आ रहा है, "यह अकाउंट भारत में उपलब्ध नहीं है। हमने इसे कानूनी अनुरोध के अनुसार प्रतिबंधित किया है।" हालांकि, हानिया आमिर और माहिरा खान ने पहलगाम हमले पर दुख जताते हुए इंसानियत की बात की थी। हानिया आमिर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, "हाल की घटनाओं से प्रभावित लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। जब बेगुनाहों की जान जाती है, तो वह दुख हम सबका होता है।"

यूट्यूब चैनलों को भी बैन किया

जानकारी के मुताबिक, सरकार का यह कदम सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित कथित कंटेंट को रोकने की दिशा में उठाया गया है। इससे पहले सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भी ब्लॉक कर दिया था, जिनमें जियो न्यूज, डॉन न्यूज, एआरवाई और समा टीवी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। पाकिस्तानी सेलेब्स के इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर बैन के बाद उनके फॉलोअर्स में भी भारी गिरावट आई है, जिससे उनकी डिजिटल मौजूदगी पर असर पड़ा है। सरकार की इस कार्रवाई को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जहां एक वर्ग इसका समर्थन कर रहा है, वहीं कुछ यूजर्स इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल मान रहे हैं।

56 views      2 Likes      0 Dislikes      0 Comments