अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय

News by Neha   11 Feb, 2025 20:47 PM

India's Got Latent Controversy: यूट्यूब कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए समय रैना, बलराज घई और अन्य 30 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। आपको बता दें शो के एक एपीसोड में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया गेस्ट बनकर आए थे। शो में उन्होंने माता-पिता की इंटीमेट लाइफ से जुड़ा अश्लील सवाल किया था। यह क्लिप वायरल होते ही बवाल मच गया और शो पर कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई।

क्या-क्या कार्रवाई हुई?

साइबर पुलिस ने IT की धारा 67 और BNS की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया। विवादित एपिसोड के अलावा शो के पहले छह एपिसोड में शामिल सभी लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने यूट्यूब को शो के सभी एपिसोड डिलीट करने के लिए पत्र लिखा है। FIR में नामित सभी लोगों को नोटिस भेजा जा रहा है और उन्हें जल्द बयान देने के लिए बुलाया जाएगा।

AICWA और NCW की सख्त कार्रवाई

इस विवाद को लेकर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' से जुड़े सभी लोगों पर फिल्म इंडस्ट्री में काम करने पर बैन लगा दिया है। यानी, कोई भी बॉलीवुड या रीजनल प्रोडक्शन हाउस उनके साथ काम नहीं करेगा। इसके अलावा, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और अन्य को समन भेजा है। इस मामले की सुनवाई 17 फरवरी को होगी।

क्या शो हमेशा के लिए बैन होगा?

भविष्य में ये शो बंद होगा या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। अगर यूट्यूब सभी एपिसोड हटाने की मांग मान लेता है, तो यह शो बंद हो सकता है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

 

188 views      3 Likes      0 Dislikes      0 Comments