अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय

News by Shubham   07 Feb, 2025 20:59 PM

Indian Prisoners Abroad: भारत सरकार ने शुक्रवार को संसद में बताया कि विदेशों की जेलों में भारतीय कैदियों की कुल संख्या 10,152 है, जिसमें विचाराधीन कैदी भी शामिल हैं। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने यह जानकारी लोकसभा में दी। उन्होंने बताया कि इस आंकड़े में सऊदी अरब, कुवैत, यूएई, पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, अमेरिका, और अन्य 86 देशों की जेलों में बंद भारतीय कैदियों का विवरण शामिल है।

इन देशों में है इतने कैदी
सऊदी अरब में 2,633 और यूएई में 2,518 भारतीय कैदी हैं। इसके अलावा, नेपाल में 1,317, पाकिस्तान में 266 और श्रीलंका में 98 भारतीय कैदी हैं। कतर की जेलों में भारतीय कैदियों की संख्या 611 है, लेकिन वहां की गोपनीयता नीतियों के कारण जेलों में बंद भारतीयों की जानकारी साझा नहीं की जाती है, जब तक कि संबंधित व्यक्ति सहमति न दे।

कैद में सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता
केंद्र सरकार ने यह भी कहा कि विदेश में कैद भारतीयों की सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। भारतीय मिशन और दूतावास इन कैदियों की सुरक्षा के लिए स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करते हैं और उन्हें कांसुलर सहायता, कानूनी सहायता, और अन्य आवश्यक मदद प्रदान करते हैं। 

विदेश मंत्रालय का तर्क
मामले में विदेश मंत्रालय के तहत भारतीय समुदाय कल्याण कोष (ICWF) भी है, जिससे संकट में फंसे भारतीय नागरिकों को सहायता दी जाती है। सिंह ने यह भी बताया कि भारतीय सरकार विदेश में भारतीय कैदियों की रिहाई और उनकी सजा में राहत के लिए प्रयास करती है, और कई देशों के साथ कैदी स्थानांतरण संधि भी की गई है।

185 views      20 Likes      0 Dislikes      0 Comments