अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय

News by Neha   03 May, 2025 13:01 PM

India Ban Pak Export: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। अब भारत पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर भी प्रहार कर रहा है। भारत ने एक और बड़ा एक्शन लेते हुए पाकिस्तान से आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और इसके तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से आने वाली किसी भी वस्तु का भारत में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात नहीं हो सकेगा। चाहे वह वस्तुएं पहले स्वतंत्र रूप से आयात की जा रही हों या विशेष अनुमति के तहत लाई जाती रही हों, अब उन सभी पर रोक लगा दी गई है।

पाक अर्थव्यवस्था पर बड़ा प्रहार 

मोदी सरकार के इस फैसले के पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक हितों को प्राथमिकता दी गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देता रहेगा, तब तक भारत किसी भी प्रकार का सहयोग चाहे वह व्यापारिक हो या कूटनीतिक।

इस प्रतिबंध से पाकिस्तान की पहले से संकट में चल रही अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ने की संभावना है। भारत से आयातित वस्तुओं में सीमेंट, ड्राई फ्रूट और ई-कॉमर्स के माध्यम से मंगाई जाने वाली पाकिस्तानी वस्तुएं प्रमुख थीं। इन पर प्रतिबंध से पाकिस्तान के उन उद्योगों को नुकसान होगा, जो भारत पर निर्भर थे।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होगा नुकसान 

विशेषज्ञों के अनुसार, इस कदम से पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार पर और अधिक दबाव बढ़ेगा और उसकी अंतरराष्ट्रीय छवि को और नुकसान होगा। पाकिस्तान पहले से ही FATF की निगरानी सूची में है। गौरतलब है कि 2019 के पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन (MFN) का दर्जा वापस ले लिया था। सिंधु जल संधि रद्द करने और पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा निरस्त करने के बाद यह प्रतिबंध उसी नीति का हिस्सा है।

30 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments