अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय

News by Neha   27 Mar, 2025 20:18 PM

Immigration Bill: आज गुरुवार, 27 मार्च 2025 को लोकसभा में इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल 2025 को ध्वनिमत से पास कर दिया गया। इमिग्रेशन बिल की चर्चा में गृह मंत्री अमित शाह जमकर बरसे। उन्होंने इस पर विपक्ष केo जवाब देते हुए कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है, जहां कोई भी बिना किसी नियम के आकर बस जाए। देश की सुरक्षा के लिए यह जानना जरूरी है कि कौन आ रहा है और कितने समय तक रहेगा। आपको बता दें बिल के कानून बनने के बाद भारत में रह रहे अवैध घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला जाएगा। 

बिल के प्रमुख प्रावधान:

1. भारत में प्रवेश के लिए वैध पासपोर्ट और वीजा अनिवार्य होगा।

2. जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल पर कड़ी सजा दी जाएगी।

3. वीजा खत्म होने के बाद भी अवैध रूप से रह रहे लोगों पर निगरानी रखी जाएगी।

गृह मंत्री ने किया CAA का जिक्र

अमित शाह ने कहा कि भारत ने हमेशा शरणार्थियों को सहारा दिया है। पारसी समुदाय इसका उदाहरण है, जो सदियों से भारत में सुरक्षित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भी नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत पड़ोसी देशों से प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को भारत में शरण देने का काम किया गया है।

अमित शाह ने कहा कि भारत की इमिग्रेशन व्यवस्था बहुत बड़ी है और इसे मजबूत करना जरूरी है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सिर्फ वही लोग भारत में रहें, जो नियमों का पालन करें और देश की प्रगति में योगदान दें।

अवैध प्रवासियों को चेतावनी

गृह मंत्री ने कहा कि भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही मैन्युफैक्चरिंग हब बनने जा रहा है। ऐसे में विदेशियों का भारत आना स्वाभाविक है, लेकिन देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने साफ कहा कि जो लोग व्यापार, शिक्षा या किसी सकारात्मक उद्देश्य से आते हैं, उनका स्वागत है, लेकिन रोहिंग्या और अवैध बांग्लादेशी अगर अशांति फैलाने के लिए आएंगे, तो उनकेखिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

108 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments