अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय

News by Shubham   13 Aug, 2023 02:45 AM

Har Ghar Tiranga: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की शुरूआत की थी। इस अभियान का मकसद देश के हर नागरिक के दिल में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना था। देश में आज़ादी का अमृतकाल मनाया जा रहा है। ऐसे में पीएम मोदी ने देशवासियों से तिरंगा फहराने की अपील की है। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाता है। इसी कड़ी में हिमाचल के हर जिले के हर घर पर तिरंगा लहराने की पूरी तैयारी हो चुकी है। प्रदेश में 2800 डाकघरों के जरिए 5 लाख तिरंगों को जनता तक पहुंचाने का लक्ष्य है। सिर्फ 25 रुपए में हर कोई डाकघर से तिरंगा झंडा मंगवा सकता है। इसके साथ हीं आपको ये बता दें कि डाकिया हर शहर, हर गांव, हर मोहल्ले तक तिरंगा पहुंचाने का काम कर रहा है। हिमाचल डाक सेवा निदेशक के मुताबिक, डाकघरों में 5 लाख तिरंगे झंडे बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। आप ऑनलाइन भी झंडा अपने घर मंगवा सकते हैं। साथ ही डाक विभाग की ये कोशिश रहेगी कि इस बार भी कोई 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने से वंचित न रहें। वहीं शिमला में हेड पोस्ट ऑफिस में 18 अलग-अलग सेल्फी प्वांइट भी बनाए गए हैं।

पिछले साल पीएम मोदी ने की थी शुरुआत

आज़ादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मोदी सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की थी। इस अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की थी। पिछले साल 20 करोड़ से ज्यादा घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य था। इस बार फिर से हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां जोरों पर हैं। हर घर तिरंगा अभियान का मकसद हर हिंदुस्तानी के दिल में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना। राष्ट्रीय ध्वज़ के प्रति सम्मान की भावना पैदा करना है। हर घर तिरंगा कोई आदेश या नीति नहीं बल्कि एक बड़ा जनअभियान है।

334 views      1 Likes      0 Dislikes      0 Comments