अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय

News by Neha   27 Dec, 2024 22:37 PM

Manmohan Singh Funeral:पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार (28 दिसंबर) को निगमबोध घाट पर किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने अंतिम संस्कार के लिए सुबह 11:45 बजे का समय तय किया है। इस पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि यह उनके (पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह) कद के हिसाब से निगमबोध उचित स्थान नहीं है।

केंद्र सरकार का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण- अलका लांबा

अलका लांबा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "सरदार मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करना कैसे उचित हो सकता है? ऐसा करना उनके सम्मान के खिलाफ होगा। ऐसा पहले कभी किसी पूर्व प्रधानमंत्री के साथ नहीं हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी इसका ताजा उदाहरण हैं, जिनका अंतिम संस्कार और स्मारक उचित स्थान पर बनाया गया। केंद्र सरकार का यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण और दुखदायी है।" आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार दिल्ली के स्मृति स्थल पर किया गया था।

 कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

इस बीच, कांग्रेस ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की। इसके साथ ही, कांग्रेस ने पत्र में पुरजोर अनुरोध किया कि भारत के सपूत सरदार मनमोहन सिंह जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनका अंतिम संस्कार किया जाए और एक स्मारक बनाया जाए।

161 views      20 Likes      0 Dislikes      0 Comments