अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली

News by Shubham   16 Oct, 2023 20:28 PM

Gas Leaked in Delhi: राजधानी दिल्ली से एक अजिबोगरीब खबर सामने आ रही है। जहां दिल्ली के नारायणा गांव में स्थित एक गैस गोदाम की फैक्ट्री से हाइड्रो कार्बन केमिकल गैस लीक हो गई। जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप सा मच गया। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, गैस लीक होने की खबर फैलने के साथ ही आसपास के इलाके में भगदड़ सी मच गई। वहीं खबर ये भी सामने आ रही है कि,  गैस रिसाव के बाद फैक्ट्री और पास में मौजूद एक स्कूल की छुट्टी करा दी। प्रशासन ने मौके पर फायर ब्रिगेड पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें भी बुलाई हैं।

पुलिस ने दी जानकारी

इसके साथ ही आपको बता दें कि, इस मामले में दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि, इलाके दुर्गंध की कई पीसीआर कॉल मिली है। जानकारी के आधार पर उचित एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं और बचाव के उपाय भी किए जा रहे हैं। अभी तक किसी के अस्पताल में भर्ती होने की कोई सूचना नहीं है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने ये भी जानकारी दी कि,  वह हालात का पूरा जायजा ले रहे हैं। मामले में तथ्य सामने आने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

296 views      3 Likes      0 Dislikes      0 Comments