अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

फिल्मी कार्नर

News by Pratiksha   16 Aug, 2023 02:28 AM

Sunny Deol Dimple Kapadia:सनी देओल के बेटे करण की शादी के बाद उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में आ गई है। उनकी वाइफ पूजा की तस्वीरें देखकर लोगों ने कई तरह के कयास लगा डाले। इसके साथ ही सनी देओल के अफेयर्स के किस्से भी फिर से दोहराए जा रहे हैं। बता दें कि सनी देओल ने बेताब से डेब्यू  किया था। इसी दौरान फिल्म की एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ उनका नाम जुड़ा। बाद में डिंपल कपाड़िया और उनके बारे में कई तरह की कहानियां गॉसिप गलियारों में लंबे वक्त तक गूंजती रहीं। अमृता का एक इंटरव्यू भी काफी चर्चित हुआ था। इसमें उन्होंने डिंपल और सनी के अफेयर को इशारों में कन्फर्म किया था।

अमृता सिंह से जुड़ा था नाम
1993 में बेताब से डेब्यू करने के बाद सनी देओल का नाम उनकी को-स्टार अमृता सिंह के साथ जुड़ा था। एक साथ बाद सनी देओल की शादी की तस्वीर वायरल हुई। इसके बाद सनी और अमृता के ब्रेकअप की खबरें आईं। रिपोर्ट्स थीं की अमृता इस बात से काफी दुखी हुईं और उन्हें चीटेड फील हुआ। 

जब जुड़ा सनी-डिंपल का नाम 
पर्दे पर फिर सनी देओल की जोड़ी डिंपल कपाड़िया के साथ बनी। उन्होंने साथ में कई फिल्में कीं और उनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री भी चर्चा में आ गई। दोनों शादीशुदा थे फिर भी देखते ही देखते दोनों के अफेयर के किस्से हेडलाइन्स बनने लगे। अमृता सिंह ने एक पुराने इंटरव्यू में कुछ ऐसा कहा जिसे सनी और डिंपल के रिश्ते का कन्फर्मेशन माना गया।

सुर्खियों में था अमृता का कमेंट
अमृता सिंह ने कहा था, उनके पास खोने को कुछ नहीं है और सबसे अहम बात वह जब जहां चाहती हैं, उनका बंदा मौजूद रहता है। तो इससे क्या फर्क पड़ता है कि रिश्ते का कोई अंजाम नहीं होगा। आप साथ में पूरी उम्र गुजार चुके हैं, रिश्ते से खुश हैं और अभी भी रिश्ता है। 

सनी को छोटे पापा कहने लगी थीं ट्विंकल
अमृता के इस इनडायरेक्ट कमेंट के बाद सनी और डिंपल के रिश्ते पर सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। इसके बाद खबरें आईं की डिंपल और सनी ने चुपचाप शादी कर ली है। साथ ही उनकी बेटियां ट्विंकल और रिंकी सनी को छोटे पापा कहने लगी हैं।

2017 में वायरल हुई थी क्लिप
इंट्रेस्टिंग बात यह है कि साल 2017 में एक क्लिप वायरल हुई जिसमें सनी और डिंपल साथ दिखाई दे रहे थे। डिंपल सिगरेट पी रही थीं और सनी देओल का हाथ पकड़े बैठी थीं। यह क्लिप लंदन की बताई जा रही थी और चर्चा था कि दोनों अभी तक रिलेशनशिप में हैं।

609 views      10 Likes      0 Dislikes      0 Comments