अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

विदेश

News by Neha   04 Sep, 2024 05:30 AM

France: फ्रांस के एविग्नन से रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है जहां एक पति ने ऑनलाइन भर्ती के जरिए 72 लोगों से अपनी पत्नी का बलात्कार कराया। बता दें कि पति पिछले 10 साल से अपना हैवान रूप लेकर घूम रहा था और 2011 से अपनी पत्नी को बेहोश करके गलत कार्य करवाता था। मामले ने सबको चौंका दिया है और अब पीड़िता ने इस पर कार्रवाई करने का कदम बढ़ाया है। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं पूरी जानकारी। 

पति की हैवानियत 

पुलिस ने बताया कि 72 लोगों ने महिला के साथ कुल 92 बार दुष्कर्म किया। इनमें से 51 आरोपियों की पहचान हो चुकी है। 26 से 74 साल की उम्र के इन लोगों पर 72 साल की महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। उन्होंने उसे इतना नशा दिया कि महिला को इसका आभास भी नहीं हुआ। महिला के वकीलों का कहना है कि महिला को इतना नशा दिया गया कि उसे इस बात का अहसास भी नहीं हुआ कि उसके साथ एक दशक से दुष्कर्म हो रहा है।

72 लोगों ने किया दुष्कर्म 

मामले की सुनवाई करते हुए पीठासीन न्यायाधीश रोजर अराता ने घोषणा की कि सभी सुनवाई सार्वजनिक होंगी, जिससे महिला की यह इच्छा पूरी होगी कि अदालती मामले की कार्यवाही सार्वजनिक की जाए। दरअसल, महिला अपने साथ हुई घटना के बारे में जागरूकता फैलाना चाहती है, ताकि ऐसी घटनाएं फिर कभी न हों। कंप्यूटर पर मिली पत्नी की सैकड़ों तस्वीरें पुलिस ने बताया कि उन्हें आरोपी पति के कंप्यूटर पर उसकी पत्नी की सैकड़ों तस्वीरें और वीडियो मिले हैं।

258 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments