अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय

News by Neha   26 Dec, 2024 22:03 PM

Former PM Manmohan Singh Passed Away: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें देर शाम दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 92 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जानकारी के मुताबिक, मनमोहन सिंह की 2006 में दूसरी बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से उनकी तबीयत काफी खराब चल रही थी। गुरुवार को सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। उनका जन्म 26 सितंबर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था।

दो बार रहे देश के प्रधानमंत्री

डॉक्टर मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे और भारत के बड़े अर्थशास्त्रियों में उनकी गिनती होती थी। उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय और ग्रेट ब्रिटेन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। मनमोहन सिंह को हमेशा अपने सरल और शांत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा।

117 views      1 Likes      0 Dislikes      0 Comments