अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

फिल्मी कार्नर

News by Pratiksha   06 Aug, 2023 04:15 AM

Nitin Desai Suicide Case : बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई (Nitin Desai) ने बीते 2 अगस्त को अपने स्टूडियो में आत्महत्या कर ली थी। नितिन देसाई की आत्यहत्या की खबर आने के बाद बी-टाउन में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों को भरोसा करना मुश्किल हुआ कि वह उनके बीच नहीं रहे। नितिन देसाई का शुक्रवार यानी 4 अगस्त अंतिंम संस्कार किया गया है। नितिन देसाई के अंतिम संस्कार की तस्वीरों ने उनके चाहनों वालों को इमोशनल कर दिया है। अब खबर आ रही है कि नितिन देसाई की आत्महत्या के मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। नितिन देसाई की पत्नी नेहा की तरफ से मिली शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

नितिन देसाई की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिवंगत आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की पत्नी नेहा देसाई ने 5 लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया है कि नेहा देसाई की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। नेहा देसाई ने पुलिस को बताया है कि ईसीएल फाइनेंस कंपनी और एडलवाइज ग्रुप के अधिकारियों द्वारा लोन की वसूली को लेकर दबाव के चलते नितिन देसाई ने आत्महत्या की है। दिवंगत नितिन देसाई की पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने ईसीएल फाइनेंस कंपनी और एडलवाइज ग्रुप के अधिकारियों सहित पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नितिन देसाई के एनडी स्टूडियो में हुआ अंतिंम संस्कार
नितिन देसाई ने 2 अगस्त यानी बुधवार की सुबह आत्महत्या कर ली थी। नितिन देसाई का आज पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया और इस दौरान बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स मौजूद रहे। नितिन देसाई के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बताते चलें कि 58 साल के नितिन देसाई की आखिरी इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार उनके एनडी स्टूडियो में ही किया जाए। नितिन देसाई का अंतिंम संस्कार एनडी स्टूडियो में ही किया गया।

473 views      2 Likes      0 Dislikes      0 Comments