अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली

News by Neha   21 May, 2025 22:31 PM

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में बुधवार, 21 मई 2025 की देर शाम अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी, लेकिन इसके साथ ही जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण दिल्ली-NCR में सड़क और हवाई यातायात दोनों ही प्रभावित हुए। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में हवा की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई। कई इलाकों में पेड़ और होर्डिंग्स गिरने की घटनाएं सामने आईं, जिनमें तीन लोग घायल हो गए हैं। 

मेट्रो और हवाई सेवाएं बाधित 

बारिश के चलते दिल्ली मेट्रो की सेवाएं भी कुछ समय के लिए बाधित रहीं। यात्रियों को कई रूट्स पर देरी का सामना करना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी उड़ानों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई उड़ानों में देरी हुई तो कुछ को डायवर्ट भी किया गया। इंडिगो एयरलाइन ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से अनुरोध किया कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति अवश्य जांच लें। एयरलाइन ने यात्रियों के धैर्य और सहयोग की सराहना भी की।

दिल्ली के अलावा, चंडीगढ़ और कोलकाता में भी मौसम ने अचानक करवट ली। दोनों शहरों में भी तेज बारिश और आंधी के कारण उड़ानों की समय-सारिणी पर असर पड़ा है।

रेड अलर्ट जारी 

इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए रात 8 बजे से 9:30 बजे तक 'रेड अलर्ट' जारी किया। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में भी मौसम की मार जारी है। बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है और करीब 500 घरों में पानी भर गया है। आईएमडी ने बेंगलुरु के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' और कर्नाटक के कई हिस्सों में 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

मौसम के इस बदले मिजाज से जहां एक ओर गर्मी से राहत मिली है, वहीं जनजीवन को कई स्तरों पर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

27 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments