अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली

News by Shubham   11 Jul, 2023 17:04 PM

दिल्ली में लगातार हो रहे है बारिश के चलते यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। वहीं दिल्ली सरकार ने बढ़ते यमुना के जलस्तर से दिल्ली एनसीआर में बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि, बढ़ते जलस्तर के देखते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा भी किया है। जिसके बाद एलजी वीके सक्सेना ने कहा, 'जलभराव एक वार्षिक अनुष्ठान बन गया है। सीवेज की सफाई नहीं की जाती है, नाली के पानी का ठीक से इंतजाम नहीं किया जाता है। इन सभी चीजों के कारण जलजमाव हो रहा है। यमुना से गाद निकालने का काम नियमित रूप से किया जाना चाहिए। नजफगढ़ नाले से गाद निकालने का काम नियमित रूप से किया जाना चाहिए। मैं कोशिश करूंगा कि इस सब पर ध्यान दिया जाए ताकि लोगों को इसका सामना न करना पड़े। प्रकृति नहीं बताती हमें पहले से ही इसके लिए तैयार रहना होगा।

रेल हुआ प्रभावित

बता दें कि, यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुराना यमुना पुल आज सुबह छह बजे से रेल यातायात के लिए बंद कर दिया गया।  वहीं आज यानी मंगलवार सुबह 10 बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जल स्तर 206.34 मीटर तक पहुंच गया। वहीं, हथिनी कुंड बैराज से 3.44 लाख क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 14 ट्रेनों को एनडीएलएस के रास्ते डायवर्ट किया गया। लोहा पुल बंद होने के कारण कोई रद्दीकरण नहीं हुआ है। ट्रेनों की आवाजाही नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-आनंद विहार-साहिबाबाद के रास्ते संचालित की जाएगी। 

यमुना नदी का जल स्तर 206.32 पर पहुंचा

आज यानी मंगलवार की सुबह आठ बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जल स्तर 206.32 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के स्तर से ऊपर है। दिल्ली में नदी का उच्चतम बाढ़ स्तर 207.49 मीटर है। बता दें कि, एहतियात के तौर पर पुराने रेलवे ब्रिज पर रेलवे और यातायात की आवाजाही रोक दी गई है।

 

325 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments