अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली

News by Shubham   29 Sep, 2023 16:43 PM

Delhi: दिल्ली के मुखर्जी नगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक गर्ल्स पीजी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 35 लड़कियों को पीजी से सुरक्षित बाहर कर निकाल लिया गया है। जबकि, कुछ लड़कियों के इमारत में फसने की खबर अभी भी सामने आ रही है। वहीं ताजा जानकारी की बात करें तो खबर ये सामने आ रही है कि, आग पर अग्निशमन विभाग के द्वारा पूरी तरह से कबू कर लिया गया है। 

दमकल विभाग मौके पर पहुंचा 

जानकारी के लिए बता दें कि, आग लगने की खबर शाम 7:47 बजे आई जिसके तुरंत बाद ही दमकल विभाग की 20 गाड़िया घटना स्थल पर पहुंच गई। बता दें कि, घटना मुखर्जी नगर के सिग्नेचर अपार्टमेंट के पीजी की है। 

जानिए आग लगने का कारण

वहीं इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी नॉर्थवेस्ट ने कहा कि, पीजी में सिढ़ी के पास लगे मीटर बोर्ड में आग लग गई जिसके चलते ऊपरी इमारत तक आग पहुंच गई।  वहीं इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।  

सीएम केजरीवाल ने जताया दुख

घटना के बारे में जानकारी सामने आते ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दुख जताते हुए लिखा कि, खर्जी नगर इलाक़े के पीजी में आग लगने की ये घटना बेहद दुखद है। ज़िला प्रशासन और दमकल विभाग को निर्देश दिए हैं कि पीजी में मौजूद बच्चों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालें। मैं लगातार इस पर नज़र बनाए हूँ।ॉ

325 views      2 Likes      0 Dislikes      0 Comments