Share this link via
Or copy link
Delhi News: आम आदमी पार्टी के लिए ये साल बेहद दुखद रहा। जहां उनके बड़े-बड़े नेता को जेल की हवा खानी पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर अब जेल जाने का खतरा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के ऊपर मंडरा रहा है। जिसको लेकर पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। जिसके बारे में जानकारी देते हुए शहर के संयोजक गोपाल राय ने गुरुवार को कहा कि, अगर अरविंद केजरीवाल को "भाजपा की साजिश" के तहत गिरफ्तार किया जाता है, तो उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए या नहीं, इस पर लोगों की प्रतिक्रिया लेने के लिए आप 1 से 20 दिसंबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।
भाजपा की साजिश
जानकारी के लिए बता दें कि, आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राय ने भाजपा पर आरोप लगाया कि,स भाजपा ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने की उम्मीद से केजरीवाल को "फर्जी" शराब घोटाला मामले के तहत गिरफ्तार करने की साजिश रची है।
चालाएगी ये अभियान। इसके साथ ही उन्होने कहा कि, शुक्रवार से 'मैं भी केजरीवाल' अभियान के तहत, AAP स्वयंसेवक शहर भर के सभी 2,600 मतदान केंद्रों पर लोगों के हस्ताक्षर लेने के लिए पर्चे ले जाएंगे, जिसमें उनकी राय पूछी जाएगी कि क्या केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में पद छोड़ना चाहिए या नहीं। उन्होंने कहा, गिरफ्तार कर लिया गया।